{"_id":"6a208e12fe9c73b18c0dcc7c","slug":"fir-registered-against-five-for-fraudulently-transferring-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178538-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कूटरचित तरीके से वाहन ट्रांसफर कराने पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कूटरचित तरीके से वाहन ट्रांसफर कराने पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वार निवासी शबनम खातून ने कूटरचित ढंग से बाइक ट्रांसफर कराने का आरोप लगाकर चार नामजद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तहरीर में शबनम खातून ने बताया है कि उसकी शादी बड़वार के जैश अली के साथ हुई थी। पति ने मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली। मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है। न्यायालय ने उसके पक्ष में भरण पोषण के लिए पांच हजार रुपये के अलावा 35 हजार रुपये वसूली के लिए पति की बाइक कुर्क करने का आदेश भी दिया है।
आरोप है कि वसूली का आदेश थाने पर आने के बाद पीड़िता की सास अलीमुन निशा ने कूटरचित तरीके से उसके पति के नाम पर खरीदी गई बाइक जेठ फैयाद के नाम से ट्रांसफर करवा दी। जबकि उसका पति आठ महीने से विदेश में कमाने गया है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर अलीमुन निशा, फैयाद, नूरूल, मोहर्रम व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।