फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged in dowry harassment case

Maharajganj News: दहेज उत्पीडन के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in dowry harassment case
महराजगंज। दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में एक विवाहिता ने पति संतोष चौहान, ससुर मोहन चौहान, सास किरण देवी और ननद खुशी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हेवंता देवी, निवासी महुलानी टोला ओलीबगसपुर, थाना बृजमनगंज की शादी 11 मार्च 2023 को हुई थी। शादी में उसके पिता ने जमीन बेचकर 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान दिए। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मना करने पर उसे बांझ कहकर ताने दिए और प्रताड़ित किया गया। 19 जुलाई 2025 को सुबह सभी ने मिलकर उसके गहने-कपड़े छीन लिया। विरोध करने पर भद्दी गालियां दीं, मारपीट की और मायके छोड़ आए। 20 दिसंबर 2025 को दुर्गा मंदिर में पंचायत हुई, जहां आरोपी फिर दहेज मांगते हुए गालियां देकर चले गए। घटना की शिकायत महिला थाने में भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। जिसके बाद 6 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की आरेापी संतोष, मोहन, किरन, खुशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed