{"_id":"665cfc0c6d48289ade0402e6","slug":"fighting-between-two-parties-six-people-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123843-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
Mon, 03 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिस दौरान दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मामूली बात में हुई मारपीट में अर्जुन (20) श्याम बहादुर (22), सुरेश (35) मुन्ना (30) दिलीप (26) और कन्हैया (28) घायल हो गए। वही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में तहरीर मिलने के जांच कर कारवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन