फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fever and gastro patients increased in summer, 1402 got treatment

Maharajganj News: गर्मी में बढ़े बुखार और गैस्ट्रो के मरीज, 1402 को मिला इलाज

Mon, 01 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fever and gastro patients increased in summer, 1402 got treatment
फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 1402 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। मेले में गर्मी व लू के कारण गैस्ट्रो के साथ बुखार के भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। रविवार को जनपद के सभी सीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 1402 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 570 पुरुष, 752 महिलाएं और 80 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में सुबह करीब 11 बजे चिकित्सक मुकेश गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिले। फाॅर्मासिस्ट अरून चर्तुवेदी मरीजों को दवा दे रहे थे। डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि कुल 43 मरीज पहुंचे हैं। इस दौरान त्रिभुवन (58) बुखार व खांसी से हांफते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से खांसी के साथ बुखार आ रहा है। साथ ही पेट में गैस की समस्या भी है, खाना भी ठीक से नहीं पच रहा है।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में दोपहर 12 बजे चिकित्सक सीबी पांडेय व फाॅर्मासिस्ट दिनेश चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले। चिकित्सक ने बताया कि कुल 35 मरीज आए हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज सर्दी, बुखार और गैस्ट्रो के रहे। सुनीता (35) व कमलावती (44) तेज बुखार से पीड़ित होकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 26 मरीज पहुंचे। सभी को फाॅर्मासिस्ट महेंद्र ने दवा दिया। इनमें बुखार, जुकाम के साथ गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों के 38 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपना उपचार कराया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में चिकित्साधिकारी राजकुमार फाॅर्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता व मनीष प्रजापति मौजूद रहे।
डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा मरीज खुजली, दाद, दस्त, बुखार, सर्दी खांसी के मरीज आ रहे हैं। 11 बजे तक 38 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें उपचार कराने को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने प्रदीप, मो. सफीक, सरिता, रीता, संजय, सौरभ समेत दर्जनों मरीजों का उपचार कर उन्हें संबंधित दवाएं और जरूरी परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed