{"_id":"5c27cae8bdec22572908356b","slug":"festival-of-the-festival-from-tricolor-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा से महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा से महोत्सव का आगाज
Sun, 30 Dec 2018 12:58 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा से महोत्सव का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर शनिवार को सिटी क्लब के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर वंदेमातरम के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट जोसेफ, आरपीटीसी सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्च व कस्बे के लोग शामिल रहे। 51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल बच्चों ने लोगों से आह्वान किया कि एक शाम शहीदों के नाम पर अपने घरों के दरवाजों पर पांच दीपक अवश्य जलाएं। निचलौल महोत्सव का आगाज ब्लॉक प्रमुख के पति अमरीश यादव व गायक अनीष सोनी ने किया।
ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक से थाना रोड, मेन मार्केट, कटरा चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल लोगों पर कस्बे में रहने वालों ने पुष्प वर्षा भी की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ, मद्धेशिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, महोत्सव समिति के सदस्य रवि प्रताप सिंह, आनंद त्रिपाठी, मनोज राय, शम्भू लाल वर्मा, भोलू यादव आदि मौजूद रहे।