{"_id":"6161d6ac8ebc3e05e7666ba0","slug":"festival-celebrated-of-peace-maharajganj-news-gkp4123508136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर हो जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर हो जोर
विज्ञापन

दशहरा व बरावफात को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम ने जिम्मेदारों को दिया दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दशहरा व बरावफात पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया जाए। सभी लोग एक- दूसरे के साथ भाईचारा व आपसी सदभाव बनाए रखते हुए पर्व को मनाना सुनिश्चित करें। ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे सामाजिक विद्वेष फैले। पांडालों में कोविड सहायता केंद्र बनाया जाए।
ये बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दशहरा व बरावफात पर्व को लेकर आयोजित जिला स्तरीय तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने कही। उन्होंने विभिन्न समुदाय के लोगों से कहा कि पर्व को कोविड नियमों का पालन करते हुए परंपरागत ढंग से मनाया जाए, कहीं नई परंपरा डालने का प्रयास न किया जाए। एसडीएम व सीओ संबंधित क्षेत्र में भी बैठक करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता विद्युत को भी निर्देशित किया कि वे रात के समय विद्युत व्यवस्था को बनाए रखना सुनिश्चित करें। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर यदि कहीं कोई समस्या हो तो उसे उच्चाधिकारियों के सज्ञान में लाया जाए। सभी थाना प्रभारी मिलने वाली छोटी से छोटी सूचनाओं पर सक्रियता बरतते हुए कार्य करें। इसमें कहीं से भी ढ़िलाई न बरती जाए। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, मोइनुद्दीन कादरी, विंध्यवासिनी सिंह, शमशुल हुदा खां, ग्यासुद्दीन, काशीनाथ सिंह, संजय यादव, राधेश्याम सिंह, अशोक यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम प्रमोद कुमार, अभय गुप्ता व रामसजीवन मौर्या, सीओ सुनील दत्त दूबे, अजय चौहान, पवन मिश्रा, धीरेंद्र कुमार समेत सभी थाना प्रभारी व अन्य लोग मौजूद रहे।