फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fertilizer was being sold without Khatauni...case against two clerks

Maharajganj News: बगैर खतौनी बिक रही थी खाद...दो लिपिक पर केस

Tue, 26 Dec 2023 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Dec 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer was being sold without Khatauni...case against two clerks
महराजगंज। डीएम के निरीक्षण में साधन सहकारी समिति चिउरहा में धांधली मिली। समिति पर बगैर खतौनी के खाद बेंची जा रही थी। केंद्र पर नमी मापक यंत्र भी नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मामले में लिपिक योगेंद्र व संतोष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। साथ ही प्रबंधक समिति से निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 100 बोरी खाद बगैर खतौनी के बेंच दी गई। किसी ने इसकी शिकायत डीएम से कर दी। जानकारी मिलने पर समिति की जांच करने डीएम अनुनय झा पहुंच गए तो धांधली की पोल खुल गई। उन्होंने बिक्री प्रक्रिया, आद्रतामापी उपकरण, भंडारित धान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने धान के बोरों की तौल भी कराई। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बिना खतौनी के खाद वितरण पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एआर कॉपरेटिव को लिपिक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र पर जिलाधिकारी ने धान बिक्री की जानकारी ली और स्टॉक रजिस्टर को देखा। उन्होंने धान खरीद के दौरान आद्रतामापी उपकरण के प्रयोग न होने पर भी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति पर स्थापित तीनों केंद्रों द्वारा खरीदे गए धान की वस्तुस्थिति जांचने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में धान की बोरियों की गिनती के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने केंद्र पर सफाई, किसानों के लिए आवश्यक सुविधा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र की व्यवस्था पर फटकार लगाते हुए कहा कि धान खरीद और खाद बिक्री को नियमानुसार करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पर दो केंद्र पीसीयू और एक केंद्र पीसीएफ का स्थापित है। एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने बताया कि सहकारी समिति के लिपिक योगेंद्र प्रसाद और संतोष गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों कर्मियों के निलंबन की संस्तुति प्रबंध समिति से की गई है। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मदन मोहन वर्मा मौजूद रहे।


स्कूल की चहारदीवारी बनवाने का निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहा और प्राथमिक विद्यालय चिउरहा का निरीक्षण किया गया। कक्षाओं को देखा और रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षावार बच्चों और शिक्षकों की जानकारी ली। उन्होंने मिड डे मील के मेन्यू की भी जानकारी ली। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री नगर पालिका के माध्यम से कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से बात भी की और उनके रुचि के विषय, भविष्य में क्या बनना चाहते हैं आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपनी रुचि के क्षेत्र को चुनने और उस क्षेत्र में सफल होने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों में चॉकलेट आदि का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed