फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Feeding on e-kavach warned of slow improvement

Maharajganj News: ई-कवच पर फीडिंग सुस्त सुधार की दी चेतावनी

Wed, 04 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Feeding on e-kavach warned of slow improvement
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग के ई-कवच पोर्टल की समीक्षा मंगलवार को सदर सीएचसी सभागार में हुई। इसमें सर्वे फीडिंग खराब होने पर सीएचसी अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी एएनएम आशा के सर्वे कार्य की फीडिंग की समीक्षा करते रहे। दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि प्रति आशा को सर्वे में परिवार संख्या, आभा आईडी, स्क्रीनिंग, दस्तक अभियान रिपोर्ट, बुखार के मरीज, गर्भवतियों और बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य सर्वे कार्य को पोर्टल पर फीड किया जाता है, लेकिन आशा की ओर से कार्य को ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। इससे पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति खराब है। ऐसे में अपने दायित्व को ठीक ढंग से निर्वहन करते हुए सर्वे कार्य को पोर्टल पर फीड करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि आशा से सर्वे कार्य की फीडिंग समय से कराई जाए।
इस मौके पर बीसीपीएम लवली वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, डॉ. उमेश चंद्रा के अलावा आशा रूप माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed