{"_id":"610989318ebc3eb80621b703","slug":"feed-data-on-udais-maharajganj-news-gkp4043131170","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डाटा फिडिंग में लापरवाह स्कूलों पर होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डाटा फिडिंग में लापरवाह स्कूलों पर होगी कार्रवाई’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘डाटा फिडिंग में लापरवाह स्कूलों पर होगी कार्रवाई’
महराजगंज। बीएसए ओम प्रकाश यादव ने जिले में संचालित होने वाले 25 स्कूलों को नोटिस भेजकर दो दिन में यू-डायस डाटा फिडिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित समय में डाटा फिडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो लापरवाह स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने बताया कि जिले के 3323 स्कूलों को यू डायस पल्स पोर्टल पर आनलाइन स्कूलों का डाटा फिड करने का निर्देश कई बार दिया जा चुका है। निर्देश के बाद भी जिले में संचालित होने वाले 20 स्कूलों द्वारा अभी तक जरूरी डाटा फिड करने की कार्रवाई शुरू ही नहीं की गई है। वहीं पांच स्कूलों ने कार्य पूर्ण नहीं किया है। जिसमें घुघली के एक, सदर के सोलह, नौतनवां के आठ स्कूल शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द डाटा फिडिंग का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से मिलने वाले निर्देश को समय से पूर्ण किया जाए। डाटा फिडिंग कार्य में लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई होगी। संवाद