फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   father murderer sons arrested

महाराजगंज: पिता के हत्यारोपी दोनों बेटे गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से हमलाकर उतारा था मौत के घाट

Sat, 11 Feb 2023 03:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Sat, 11 Feb 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
father murderer sons arrested
घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले में सिंदुरिया क्षेत्र के कसमरिया गांव के रहने वाले इसराइल (55) की बुधवार को कुल्हाड़ी और रॉड से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दोनों बेटों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दोनों पिता के दूसरी शादी करने से नाराज थे। सौतेली मां को चाबी देने को लेकर हुए विवाद के बाद मामला बढ़ा तो दोनों भाई आक्रोशित हो गए थे।

विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस टीम हत्यारोपी दोनों भाइयों की तलाश में जुटी थी। रात में संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। दोनों बेटों रफीक एवं सलीम को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। इन्होंने पुलिस को बताया कि शुरुआत में ही पिता इसराइल को शादी करने से मना किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बात नहीं मानी। शादी करने के बाद घर में सौतेली मां का दखल बढ़ा तो छोटी-छोटी बात पर अक्सर नोकझोंक होती थी। प्रत्येक दिन के नोकझोंक से मन भर गया था। पिता को मारने का कोई इरादा नहीं था लेकिन गुस्से में कुछ सूझा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि हत्यारोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना के बाद से ही तेजी से जांच-पड़ताल की गई। दोनों अपने पिता के दूसरी शादी करने से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed