फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   farmers take schemes profit : DM

किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेः डीएम

Fri, 16 Sep 2016 01:01 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
farmers take schemes profit : DM
गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें कि विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को समय से मिले। डीएम  वीरेन्द्र कुमार सिंह ने उद्यान एवं बागवानी गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए उक्त निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जहां-जहां किसान अच्छी औद्यानिक खेती कर रहे हंै, अन्य किसानों को वहां ले जाकर दिखाएं। ताकि उन्हें अच्छी खेती की प्रेरणा मिले।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बागवानी योजना के तहत 50 किसानों को बस्ती ले जाकर प्रशिक्षण दिलाने तथा उन्नत खेती का स्थलीय प्रदर्शन दिखाने की अनुमति प्रदान की गई है। उद्यान अधिकारी सुनिश्चित करें कि इस प्रशिक्षण में जिले के सभी किसान भाग लें। प्रशिक्षण में किसानों किसी प्रकार की असुविधा न हो।  इस अवसर पर उन्होंने सब्जी और फल की खेती के लिए दस किसानों को प्रथम तथा 5-5 को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। उन्होंने उद्यान पत्रिका का विमोचन भी किया।  
विज्ञापन


 इस अवसर पर कृषि फार्म से आए वैज्ञानिक डा.एके सिंह ने मृदा परीक्षण तथा सह फसली खेती अपनाने पर बल दिया। नागेन्द्र पांडेय ने किसानों से वर्मी कल्चर अपनाने के लिए कहा।  लीड बैंक मैनेजर एके निगम ने बैंकों की तरफ से किसानों के लिए संचालित उद्यान की योजनाओं की जानकारी दी।  कृषि सलाहकार ताहिर अली ने कृषि विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेत में फसल रहने तथा काटकर खलिहान में लाने के दिन से 14 दिन के अंदर यदि फसल का नुकसान होता है तो बीमित फसल की भरपाई बैंक करेगा। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी अजात शत्रु शाही, प्रगतिशील किसान कृष्ण मुरारी तिवारी, विभागीय अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed