फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers' paddy will be procured at 132 government procurement centers. Farmer registration is mandatory.

Maharajganj News: जिले में 2.32 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य, एक नवंबर से शुरुआत

Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers' paddy will be procured at 132 government procurement centers. Farmer registration is mandatory.
महराजगंज। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जिले में 2.32 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से 132 सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

इस बार धान खरीद प्रक्रिया में इस बार फार्मर रजिस्ट्री यानी फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में किसानों के सामने समय से फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने की चुनौती है। जिले में अब तक करीब 80 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन सकी है। शेष किसानों को खरीद शुरू होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि केंद्रों पर धान बेचने के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन

खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि जिले में निर्धारित क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदा जाएगा। खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए किसानों को अपनी फार्मर आईडी की स्थिति जांचने और जरूरत पड़ने पर उसे अपडेट कराने की सलाह दी गई है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, उन्हें धान बेचने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसानों को समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए, जिससे खरीद के समय दस्तावेज संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 15 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनना बाकी
उप कृषि निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जिले में करीब 85 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, करीब 15 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन सकी है। किसान अपनी आईडी की स्थिति जांचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ले, जिससे उन किसानों को सरकारी अनुदान का लाभ मिल सके। किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

132 केंद्रों पर इस बार होगी धान की खरीद
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के 132 सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था की गई है। एक नवंबर से खरीद शुरू होने के साथ ही केंद्रों पर किसानों की उपज निर्धारित लक्ष्य के तहत खरीदी जाएगी। विभाग की ओर से खरीद संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को भी अपनी उपज बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होने के कारण किसानों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय पहले ही प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत है। इससे खरीद शुरू होने पर केंद्रों पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

बोले किसान
अब तक अब तक सरकारी क्रय केंद्रों पर धान गेहूं नहीं बेचे हैं इस बार उपज बढ़िया हुई है बेचने के लिए सोच रहे हैं अभी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करें हैं कराएंगे।
- जितेंद्र पांडेय, निवासी हरखा
बोले किसान
फार्मर रजिस्ट्री न होने से खाद-बीज धान बेचने सहित अन्य कार्य में परेशानी हो रही है। ,इसको ठीक करवाने के लिए तहसील कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

- दीनानाथ, निवासी हरदी
बोले अधिकारी
जिले के सभी 132 धान क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर झरना, कंप्यूटरीकृत कांटा और बायोमीट्रिक मशीन की जांच कर लें, ताकि एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- अमित चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed