{"_id":"61d5ecd28fa6122a4a72046e","slug":"fairwell-party-organised-maharajganj-news-gkp422627079","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में आए आईएएस प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में आए आईएएस प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई
विज्ञापन

परसा मलिक (महराजगंज)। नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत हनुमानगढ़िया और जिगिना के पंचायत भवन में रह कर गांवों की हकीकत देखने वाले आईएएस प्रशिक्षुओं को बुधवार को विदाई दी गई।
जानकारी के मुताबिक आईएस प्रशिक्षु दस दिनों के स्थलीय निरीक्षण के लिए उक्त ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में ठहरे हुए थे। प्रतिदिन प्रशिक्षुओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्य, कृषि संबंधी, स्वच्छता, सामुदायिक शौचालय व क्षेत्र के तमाम विभागों का भ्रमण कर जानकारी हासिल किया तथा लोगों की तमाम समस्याओं के निजात के लिए लोगों के साथ जानकारी भी साझा की। बुधवार को जिगिना गांव में ठहरे प्रशिक्षुओं में चैतन्य, अनमोल, विकास यादव, कनिष्क, रीना, निओमी तथा हनुमानगढ़िया में सुरेश, अक्षय, अतुल त्यागी, मो. हैरिश, चांदनी चौहान, रुक्मिणी को ग्राम प्रधान व ग्राम विकास सचिव समेत गांव के सम्भ्रांत लोगों के उपस्थिति में स्मृति चिन्ह समेत तमाम अन्य भेंट देकर विदा किया गया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि क्षेत्र अभी बहुत पिछड़ा हुआ है, जहां विकास कार्यों की बेहद आवश्कता है। ऐसे में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। इस दौरान सचिव रंजव गौड़, योगेश मद्धेशिया, बालेश्वर यादव ,धीरू यादव तथा ग्राम प्रधान रामनयन, माया देवी, रविभूषण सिंह, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नुरूल्लाह, गणेश मद्धेशिया, रामकमल, शरीफ खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।