फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fair and transparent elections to be churning

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर मंथन हुआ

Tue, 01 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी सदस्य का निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो इसका निर्देश चुनाव प्रेक्षक ने अफसरों को दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर बैठक हुई। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक  मजिस्ट्रेट, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को चुनाव की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मंजूर अहमद ने मंगलवार को आयोजित बैठक में कहा कि निष्पक्षता के साथ तीन मार्च को मतदान संपन्न कराएं। क्योंकि इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या काफी कम है और समय पर्याप्त है। पीठासीन अधिकारी निर्देशों की पुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर निष्पक्षता बनाए रखने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की है। मतदान केंद्र के अंदर किसी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। मतदान की पूरी प्रक्रिया को देखेंगे तथा रिपोर्ट प्रेक्षक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र को रवाना होने के पूर्व मतदाता सूची, अन्य सामग्रियों का मिलान कर लें। दो मार्च को मतदान केंद्र पर पहुंचना है। रात में वहीं रुकने की व्यवस्था है।  पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।


सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। केंद्र पर अनावश्यक भीड़ नहीं रहने दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम केएस पांडे ने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र में मतदाता तथा अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed