फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation summoned from two executive engineers absent

गैरहाजिर दो अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from two executive engineers absent
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान गोष्ठी को संबोधित करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
गैरहाजिर दो अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

सीडीओ ने किसान दिवस में नहीं आने पर की कार्रवाई
महराजगंज। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गैरहाजिर रहने पर सिंचाई खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। रोहिन नदी के बंधे पर मरम्मत में शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को पत्र भी जारी किया।
सीडीओ ने कहा कि पशु व मत्स्य पालकों को बढ़ावा देने को लेकर केसीसी योजना को प्रभावी तरीके से लागू कराया जा रहा है। विभागीय जिम्मेदार पशु व मत्स्य पालक को जागरूक करते हुए योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को भी केसीसी का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारिता व जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि समितियों से जैविक के साथ वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने यूरिया के साथ नैनो यूरिया के प्रयोग पर जोर देने की बात कही। किसान दिवस में किसानों ने बेेहतर खेती के लिए सुझाव रखे। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुशील कुमार सरोज, राजेश मौर्य, श्यामबदन उपाध्याय, विभूति दास, वीरेंद्र चौरसिया, मुन्नीलाल, रामसवारे, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने देखी एमडीएम की व्यवस्था
सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को सदर ब्लॉक के ग्राम बांसपार बेजौली का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां बच्चों के लिए बन रहे खिचड़ी को खाकर उसकी गुणवत्ता देखी। गांव में निर्मित हो रहे खेल मैदान तथा साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed