{"_id":"5d754d358ebc3e93db1197a4","slug":"exident-maharajganj-news-gkp3207714170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
धानी बाजार। धानी-फरेंदा मार्ग पर संतनगर चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में धानी बाजार के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। कैंपियरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी रंजीत कुमार (21) बाइक से जा रहे थे। गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के संतनगर के पास चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग इलाज के लिए उन्हें ले जाते, रंजीत ने दम तोड़ दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष कैंपियरगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।