फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exhibit work

कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Exhibit  work
कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अपनी मांगों के समर्थन में सरकारी अस्पतालों में तैनात डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट 6 दिसंबर से ही आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। वहीं जिला अस्पताल के फॉर्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार के दौरान ओपीडी गेट पर प्रदर्शन किया। फॉर्मासिस्टों ने चेतावनी दी कि अविलंब मांगें पूरी न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चीफ फॉर्मासिस्ट संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कि पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती, उप स्वास्थ्य केंद्रों व ट्रामा सेंटरों में फॉर्मासिस्टों के पद सृजित किए जाने, वेतनमान में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के क्रम में सभी फॉर्मासिस्ट दो घंटे तक कार्य बहिष्कार के साथ ही हाथ में काला फीता बांध कर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांगें अविलंब पूरी किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने फॉर्मासिस्ट 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला अस्तपाल के ओपीडी गेट पर प्रदर्शन करने वालों में शैलेष कुमार, विनोद यादव, साधू शरण यादव, मोहम्मद कमल खां, जाकिर हुसैन, जवाहर लाल यादव, आनंद पटेल आदि शामिल रहे।कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सिसवा अस्पताल के फॉर्मासिस्टों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर डिप्लोमा फॉर्मासिस्टों की भर्ती व वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मांगें पूरी करने की मांग की। इस दौरान शैलेश पांडेय, गौरी शंकर सिंह, उमेश चंद गुप्ता, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed