फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excise department raids raw liquor distillery

Maharajganj News: कच्ची शराब की भट्ठी पर आबकारी विभाग का छापा

Fri, 19 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Excise department raids raw liquor distillery
कुशहटिया में धधकती कच्ची शराब की भटटी को नष्ट करती आबकारी टीम, संवाद
दो धंधेबाजों पर मुकदमा दर्ज किया गया, 150 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कच्ची शराब बनने की सूचना पाकर आबकारी विभाग ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में छापा मारा। कच्ची शराब की भट्ठी का नष्ट करते हुए मौके से भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया। विभाग ने दो धंधेबाजों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
आबकारी निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के नगेसरापुर, कुशहटिया, बृजमनगंज क्षेत्र के मतिपुर सहित अन्य संभावित गांवों में छापा मारा गया। 20 घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। छापा के दौरान 70 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया और छिपकर रखा गया 150 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो धंधेबाजों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर कच्ची शराब का कारोबार व्यापक पैमाने पर होता है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अनुसार क्षेत्र के परगापुर ,भारीवैसी, नगेसरापुर, खुर्रमपुर, सूरपार, लोधपुरवा ,कम्हरिया खुर्द, सेमराड़ाड़ी, सोमनजोत, शिवपुर सहित तमाम जगहों पर कच्ची शराब का धंधा बड़े पैमाने पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फरेंदा अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। आबकारी टीम क्षेत्र में छापा डालती है। जो धंधे में लिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कहीं भी अवैध शराब की सूचना मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed