{"_id":"5c6ef482bdec2273667921fc","slug":"everyday-traffic-jammed-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हर रोज जाम से आवागमन हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हर रोज जाम से आवागमन हुआ दुश्वार
Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में हर रोज जाम से आवागमन हुआ दुश्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शहर में हर रोज जाम से लोगों का आवागमन दुश्वार हो गया है। हालत यह है कि जाम में फंसने के कारण स्कूली बसें भी देर से गंतव्य तक पहुंचती हैं। इससे बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। वापसी में भी बच्चों को घर पहुंचने में देर हो जाती है। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या अक्सर दोपहर बाद पैदा होती है। जब स्कूलों की छुट्टी होती है, उसी दौरान जाम की समस्या पैदा होती है। सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ी किए जाने को जाम की समस्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
शहर में सक्सेना चौक से लेकर कॉलेज रोड तक गुरुवार को जाम लगा रहा। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से स्कूली वाहनों से आवागमन करने वाले बच्चों को घर पहुंचाने में देर हुई। शहर में जाम की समस्या अक्सर पैदा होती है। भारी वाहनों के प्रवेश के कारण समस्या और बढ़ जाती है। मऊपाकड़ मोहल्ले के पास तो सड़क किनारे ट्रक तक खडे़ रहते हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है। सड़कों के किनारे खाली जगह नहीं होने के कारण वाहनों को खड़ी करने में लोगों को दिक्कत होती है। लिहाजा लोग बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ी कर देते हैं। फरेंदा रोड पर स्टेट बैंक के पास भी जाम की स्थिति दिन भर बनी रहती है। बैंक के पास वाहन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। गणेश श्रीवास्तव का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। यातायात पुलिस वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर औपचारिकताएं पूरी कर दायित्व की इतिश्री कर लेती है। शिक्षक पवन कुमार सिंह कहते हैं कि शहर में बाईपास रोड नहीं है। यही कारण है कि दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। इंदिरा नगर निवासी संतोष कुमार नायक का कहना है कि जाम की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए। इस दिशा में कारगर प्रयास करने की जरूरत है। सड़कों के किनारों पर अतिक्रमण भी जाम की समस्या का प्रमुख कारण है। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। यातायात पुलिस शहर में महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहती है। बेतरतीब ढंग से खडे़ वाहनों का चालान भी किया जाता है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।