{"_id":"5c76df76bdec2259e364f8d3","slug":"everybody-looks-at-every-movement-of-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा की हर हलचल पर टिकी रहीं सबकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा की हर हलचल पर टिकी रहीं सबकी निगाहें
Thu, 28 Feb 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीमा की हर हलचल पर टिकी रहीं सबकी निगाहें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, इससे देशवासियों में खुशी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से ही लोग पल-पल की खबर रखने के लिए बुधवार को भी टीवी पर नजरें गड़ाए रहे। शहर से लेकर गांवों तक लोग टीवी पर नजरें गड़ाए रहे और पल पल की अपडेट लेते रहे। साथ ही टीवी पर खबरों सुनने के बाद लोग आपस में चर्चा भी करते रहे। बीच-बीच में लोग भारत माता का जयघोष भी करते रहे। काम धंधे से फुर्सत मिलते ही लोग टीवी या समाचार पत्रों पर नजर दौड़ाना शुरू कर दे रहे थे।
टीवी पर समाचार देखते हुए सेना की जवाबी कार्रवाई देख बीच-बीच में लोग भारत माता की जय का घोष करते रहे। वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए मनीष निगम बोले कि सरकार ने सेना का हौसला बढ़ाया तो परिणाम सामने आ गया। भारतीय वायु सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकियों के अड्डे तबाह कर दिए। भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है। पास में ही बैठे विष्णु कुमार ने कहा कि जो हुआ बेहतर हुआ। वायु सेना ने आतंकियों को यह बता दिया कि कहीं भी रहोगे ढूंढकर मारेंगे। किसी की सरपरस्ती काम नहीं आएगी। इस बीच वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होने लगी। तनिष्क ने कहा कि इस समय देशवासी एकजुट हैं। सत्ताधारी व विपक्षी दल सभी भारतीय सेना के साथ हैं। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सेना को खुली छूट दिए जाने की सभी ने सराहना की। पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी इस मसले पर अपने विचार व्यक्ति किए। टीवी देखने के दौरान नीतू निगम ने कहा कि जवानों की शहादत का बदला सेना ने लिया तो पाकिस्तान बेचैन हो उठा। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर यह बता दिया है कि अब आतंकियों की खैर नहीं है। विद्यावति देवी, प्रीती, मनोरमा, बीनू आदि ने भारतीय वायु सेना के जवाबी कार्रवाई की सराहना की। कहा कि जरूरत पड़ने पर देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं।