{"_id":"679d20d835db7076c80d3a57","slug":"every-section-of-the-society-expects-betterment-from-the-budget-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141698-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बजट से समाज के हर वर्ग को बेहतरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बजट से समाज के हर वर्ग को बेहतरी की उम्मीद
Sat, 01 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
- आज पेश होगा केंद्र सरकार का बजट, शिक्षक, डॉक्टर, महिला, खिलाड़ी और व्यापारी ने रखी प्रतिक्रिया
महराजगंज। इस बार एक फरवरी को पेश होने वाले बजट काे लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों ने कहा कि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए केंद्रीय बजट में नई योजनाओं की शुरुआत की जा सकती है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। रोजगार क्षेत्र में सुधार के लिए नए कार्यक्रमों और योजनाओं का एलान होने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन और कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में सुधार होगा।
जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी होने की उम्मीद है। इस बार केंद्रीय विद्यालय के लिए रकम मिलने की उम्मीद है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार बजट में इसके लिए कुछ व्यवस्था होगी। इसी तरह से शिक्षक, डॉक्टर, महिला, खिलाड़ी, व्यापारी और किसान आदि ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सभी लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में बेहतरी की उम्मीद जताई है।
बजट में विद्यालयों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था और अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। आयकर स्लैब में शिक्षकों के लिए 80 सी में बचत की सीमा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
- अखिलेश पाठक, शिक्षक
असंगठित क्षेत्र को बढ़ावा व निवेश के लिए ऋण की सुलभता के प्रति जागरूकता बढ़े। खपत की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयकर सीमा को बढ़ाने की जरूरत है।
- जयप्रकाश गुप्ता,व्यापारी
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र के लिए खर्च को बढ़ाया जाए। उच्च पैदावार वाली बीज किस्मों को विकसित करने, भंडारण और आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए भी कुछ घोषणाएं होनी चाहिए।
- सुखदेव, किसान
सुरक्षा, शिक्षा और मातृ स्वास्थ्य लाभ के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लक्ष्य वाले इन कार्यक्रमों को ज्यादा बजट दिए जाने की जरूरत है।
- ऋतिका चंद्रा, गृहणी
खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा दिए जाने की जरूरत है। बजट में खिलाड़ियों के लिए अलग से कुछ प्रावधान किया जाय तो ठीक रहेगा। कोच की संख्या बढ़ाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान होना चाहिए।
- रिजवान, खिलाड़ी
हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर करना होगा। कर दरों को युक्तिसंगत बनाने के साथ आसान वीजा प्रक्रिया और निवेश को बढ़ावा देने की भी जरूरत है।
- डॉ. मनीष निगम, नेत्र रोग विशेषज्ञ