फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   evaluation of board copies

Maharajganj News: तीन केंद्रों पर हुआ 44,535 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 21 Mar 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
evaluation of board copies
नगर के दो तथा फरेंदा के एक केंद्र पर चल रहा मूल्यांकन का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर दूसरे दिन सोमवार को भी मूल्यांकन कार्य हुआ। दूसरे दिन 730 परीक्षकों ने कुल 44,535 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए केंद्र बनाए गए जीएसवीएस इंटर कॉलेज केंद्र पर 338 परीक्षकों ने उपस्थित रहकर कुल 14,715 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। महराजगंज इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 237 परीक्षकों ने 7,722 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज केंद्र पर 369 परीक्षकों ने 22,098 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
विज्ञापन


बेअसर रहा डीआईओएस का आदेश, 640 रहे अनुपस्थित
पहले दिन मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहे शिक्षकों के वेतन रोकने व मान्यता प्रत्याहरण किए जाने की चेतावनी का आदेश परीक्षकों पर पूरी तरह बेअसर रहा। दूसरे दिन भी जयपुरिया केंद्र पर 183, महराजगंज इंटर कॉलेज केंद्र पर 260 एवं जीएसवीएस कॉलेज केंद्र पर 197 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed