फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Entry of heavy vehicles will be prohibited in the city from today

Maharajganj News: आज से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Thu, 10 Oct 2024 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Oct 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles will be prohibited in the city from today
महराजगंज। दुर्गा पूजा को देखते हुए 11 से 14 अक्तूबर तक डायवर्जन रहेगा। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कस्बे में भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, काॅमर्शियल वाहन जिनको फरेंदा की तरफ जाना हो वह नो-इंट्री के समय शिकारपुर परतावल पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे।
विज्ञापन

निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वे सभी वाहन नो-इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह नो इंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे।
विज्ञापन

फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया, शिकारपुर जाना हो वह नो-इंट्री के समय कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। गोरखपुर, परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर से ही डायवर्जन, रोका जाएगा। पनियरा रोड से आने वाले भारी वाहन को पकड़ी से फरेंदा की ओर और फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन पकड़ी से पनियरा की ओर डायर्वजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed