फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Enthusiasm for franchise overshadowed illness

Maharajganj News: बीमारी पर भारी पड़ा मताधिकार का उत्साह

Fri, 05 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for franchise overshadowed illness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में तमाम रंग बृहस्पतिवार को देखने को मिले। किसी के कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था, तो कोई चलने फिरने में असमर्थ था, लेकिन मताधिकार का उत्साह बीमारी पर भारी पड़ गया। स्वयं को तकलीफ हुई, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में सभी ने अपनी सक्रियता दिखाई।
शहर में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बीमार मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। पहले मतदान फिर जलपान के नारे को साकार करते हुए लोगों ने मतदान कर अपनी मजबूत भागीदारी निभाई। सरोजनी नगर मोहल्ले के रहने कौशल किशोर (65) बीमार होने के बावजूद भी केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह जगा तो कहीं जाने का मन नहीं कर रहा था। चलने में समस्या हो रही थी। परिवार के सदस्यों के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। क्योंकि, पांच साल में एक बार यह अवसर आता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम पर बने बूथ पर संतोष खरवार ने अपने मत का प्रयोग किया। इनकी पत्नी छाया देवी साथ लेकर बूथ पर पहुंची। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। चल नहीं पा रहे थे तो पत्नी सहारा देकर बूथ तक ले गई। घर से बूथ तक पहुंचने में उनको घंटे भर का वक्त लग गया था।
विज्ञापन

सक्सेना नगर की संध्या मिश्र व्हील चेयर पर दिखीं। साथ में उनके पति सदानंद मिश्रा व्हीलचेयर को आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि पत्नी का कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है। मतदान कराना जरूरी था, इस वजह से साथ लेकर आया हूं। मतदान केंद्रों पर बीमार लोगों का जज्बा देखकर अन्य लोगों को प्रेरणा मिली। संध्या ने बताया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए, इसमें लापरवाही करना ठीक नहीं है। बीमार होने से कुछ नहीं होता। हौसला होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed