फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   entered the house and beat up the woman

Maharajganj News: घर में घुसकर की महिला की पिटाई

Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jul 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
entered the house and beat up the woman
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर उपाध्याय में दिनदहाड़े दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। घर में महिला को अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया गया। अगल बगल के लोगों ने बीच बचाव कर महिला की जान बचाई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे रामपुर उपाध्याय निवासी मनोज की पत्नी कमलावती अपने घर के बरामदे में बैठी थी। उनके अलावा घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी रणजीत पटेल, प्रदुम्मन, दिलीप, प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed