फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ending the assurance of SDM

एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त

Sun, 30 Dec 2018 12:50 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ending the assurance of SDM
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
महराजगज। किसानों व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की  जिला इकाई के कार्यकर्ताओं का  जिला मुख्यालय चल रहा धरना शनिवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


   संगठन के जिलाध्यक्ष  नीरज मिश्रा ने बताया कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए  25 दिसंबर से ही धरना दिया जा रहा था। एसडीएम सदर के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं लेखपाल के मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होनंे चेतावनी दी कि किसानों के बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मामलों मंे समस्याओं के समाधान का आश्वासन एसडीएम की तरफ से दिया गया है। उनके आश्वासन पर ही धरना समाप्त किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई ंतो फिर से आनंदोलन शुरू  किया जाएगा। इस मौके पर भगत, आधारे, गुड्डू, शीला बाबूलाल चौहान, राजकिशोर, बनारसी, प्रमोद चौधरी, श्रीकांत चौधरी, दुर्गावती, शांति, राजेश धूरिया, बलराम साहू, जतन, सुशीला, मुन्ना गुप्ता, सुदामा चौहान, दयानंद दुबे, जनार्दन, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed