{"_id":"69c58e91ef315beeb908769c","slug":"emphasis-on-more-enrollment-in-the-new-session-every-school-will-get-rs-2500-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174154-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए सत्र में अधिक नामांकन पर जोर हर स्कूल को मिलेंगे 2500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए सत्र में अधिक नामांकन पर जोर हर स्कूल को मिलेंगे 2500 रुपये
Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए कमर कसी है। अभियान पिछली बार की तरह दो चरण में ही होगा, लेकिन कई प्रावधान नये किए गए हैं। बालिका शिक्षा व विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के साथ ड्राॅप आउट पर भी नजर रहेगी। वहीं, शासन स्तर से निर्देश हर स्कूल 2500 रुपये मिलेगा।
जनपद में 1500 से अधिक जहां बेसिक के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट स्कूल संचालित हैं वहीं 100 से अधिक बाल वाहिकाओं का संचालन हो रहा है। माध्यमिक की बात करें तो राजकीय माध्यमिक स्कूलों की संख्या 29 है। इस बार इन सभी विभागों के आला अधिकारियों का आपस में सांमजस्य बिठाते हुए जिम्मेदारी तय की गई है।
शासन स्तर से इसके लिए विशेष गाइडलाइन सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ डीपीओ, सीएमओ और डीआईओएस को सम्मिलित किया गया है। इन सभी का दायित्व बाल वाटिका से लेकर बेसिक व राजकीय माध्यमिक में अधिक से अधिक नामांकन का होगा।