फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity is crying in two localities for two days

Maharajganj News: दो मुहल्ले में दो दिन से रुला रही बिजली

Thu, 08 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity is crying in two localities for two days
बिजली कटौती से परेशान हुए 2000 उपभोक्ता, आठ घंटे कटी रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के दो मुहल्लों में बुधवार को आठ घंटे बिजली कटी रही। इस बीच लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम के अधिकारी समस्या पर गंभीर नहीं हैं। दो वार्ड के करीब 2000 से अधिक उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का शासन की ओर से निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।
मंगलवार को गांधीनगर, इंदिरा नगर में सुबह बिजली गुल हुई तो देर रात आई। वहीं बुधवार को दिन में करीब 9 बजे बिजली गुल हुई तो आठ घंटे कटी रही। पांच बजे मिली। इस दौरान लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। बिजली निगम की ओर से सिंचाई विभाग के गेट पर ट्रांसफार्मर के जगह में परिर्वतन किया जा रहा था। इससे लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं ने कहा कि गर्मी बढ़ती जा रही है। पहले तो लो वोल्टेज की समस्या थी, लेकिन अब दो दिनों से बिजली कटौती परेशान कर रही है। मंगलवार को 41 डिग्री पारा रहा। बुधवार को 42 हो गया। बीते दिन के अपेक्षा बुधवार को गर्मी अधिक रही। अधीशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में कुछ कार्य हो रहा था। जिससे कुछ देर बिजली प्रभावित हुई है। उसे दुरूस्त कराया गया। सिंचाई विभाग गेट पर एक पोल सिफ्ट होने को लेकर बिजली आपूर्ति कुछ देर ठप रही।
विज्ञापन

--------------
कुछ दिन और सताएगी गर्मी, बारिश के नहीं उम्मीद
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी चार से पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि, तापमान इससे भी अधिक होने की उम्मीद है। इन दिनों जहां न्यूनतम तापमान 27 से 28 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। वही अधिकतम तापमान 46 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में इन दिनों के बीच न तो बारिश की संभावना है। न ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई किरण दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed