{"_id":"69825bb4884cbb4bc0005975","slug":"electric-transformer-missing-a-year-ago-recovered-from-pond-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170830-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तालाब से बरामद हुआ एक वर्ष पहले गायब विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तालाब से बरामद हुआ एक वर्ष पहले गायब विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
परतावल। परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत लखिमा में एक वर्ष पहले गायब हुआ 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार को तालाब से बरामद किया गया। बरामद ट्रांसफार्मर की केवल बाहरी बॉडी ही मिली है, जबकि उसके अंदर लगे सभी महत्वपूर्ण उपकरण गायब पाए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोरी कर बेच दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। ट्रांसफार्मर पहले गांव में बिजली आपूर्ति के लिए पोल पर स्थापित था। करीब एक वर्ष पहले ट्रांसफार्मर के अचानक गायब होने की सूचना विभाग को मिली थी। उस समय भी चोरी की आशंका जताई गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर का कोई पता नहीं चल सका था। अब ट्रांसफार्मर का तालाब से बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग रोज की तरह टहलने के लिए तालाब की तरफ गए थे। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के लाइनमैन मनीष और रामकृपाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर को तालाब से बाहर निकाला गया।
अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रांसफार्मर के सामान की अवैध बिक्री से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।