{"_id":"5fbe9d0b8ebc3ec5ef031a50","slug":"electric-bill-collection-maharajganj-news-gkp3745379149","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये बकाया वसूलने में विद्युत निगम को छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये बकाया वसूलने में विद्युत निगम को छूट रहा पसीना
विज्ञापन

नगर पंचायत पर ही एक करोड़ 41 लाख रुपये बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के अधिकांश कार्यालयों का विद्युत बिल बकाया है, जिसे जमा कराने के लिए विद्युत निगम के जिम्मेदारों के पसीने छूट रहे हैं। विद्युत निगम का लगभग पौने दो करोड़ रुपय बकाया है। विद्युत निगम की ओर से संबंधित विभाग को पत्र भेजकर बकाया जमा करने को कहा गया है।
घुघली के सरकारी दफ्तरों में विद्युत निगम का एक करोड़ 73 लाख 71 हजार 398 रुपये बकाया है। जिसमें सबसे ज्यादा एक करोड़ 41 लाख रुपये का बकाया नगर पंचायत का है। घुघली थाने पर 1,42, 667 रुपये का बिजली बिल का बकाया है। विकास खंड कार्यालय में बीडीओ आवास व कार्यालय के 2,69,650 रुपये बकाया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का 3,50,692 रुपये बकाया है। बिजली बिल बकाए में पशु अस्पताल भी पीछे नहीं है। पशु अस्पताल घुघली में 4 लाख 41 हजार रुपये बकाया है। डीएबी नारंग इंटर कॉलेज का 5 लाख 26 हजार 317 हजार रुपये बकाया है। वहीं नारंग संस्कृत महाविद्यालय का 1,29,242 हजार रुपये बाकी है। घुघली भारतीय स्टेट बैंक पर 6 लाख रुपये बकाया है। वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय पर 5 लाख बकाया है। अवर अभियंता प्रेम नरायन मौर्य ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। संबंधित विभागों से बकाया बिल की वसूली की जाएगी।