{"_id":"644832afff485962ae06f6f4","slug":"election-news-update-maharajganj-news-c-7-1-139636-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराएं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराएं : एसडीएम
Wed, 26 Apr 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। उप जिलाधिकारी सदर सदर मोहम्मद जसीम ने निकाय चुनाव को लेकर मतदान के लिए बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व सुरक्षा के प्रबंध ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मतदाताओं को पानी और धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथों के आसपास भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।संवाद
विज्ञापन