फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   election campaign news

Maharajganj News: निकाय चुनाव मेंं किसी को मिला फरसा, किसी मिला गदा निशान

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
election campaign news
महराजगंज। जिले के दस निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न जारी होगा। पार्टी की ओर से अधिकृत किए गए प्रत्याशियों को जहां पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को निर्धारित किए गए कुल 81 चुनाव चिह्नों में से अध्यक्ष पद पर किसी फरसा तो किसी को गदा चुनाव निशान मिला है। वहीं सदस्य पद पर कोई तोप चलाएगा तो कोई बंदूक।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों मेंं चार मई को मतदान होना है। ऐसे में प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जानी है। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मान्यता प्राप्त दलों प्रत्याशियों के लिए कुल 18 चुनाव चिह्न का निर्धारण किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को शुक्रवार को प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

-------------
अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 39 चिह्न निर्धारित
शटल, अनार, अलावा और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान व वृक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 42 चुनाव चिह्न निर्धारित
अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, पुल, पैंसिल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, भुट्टा, बंदूक व मोटर साइकिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed