फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man dies, two injured in bike collision

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Sat, 19 Oct 2024 06:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Oct 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, two injured in bike collision
महराजगंज। श्यामदेउरवा क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर बसहिया खुर्द गांव के समीप शनिवार को गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बसहिया खुर्द निवासी बलदीश यादव पैदल अमवा चौराहे की तरफ जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहर ही पहुंचे थे कि गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही बलदीश यादव की मौत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर पहले वाले बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

दूसरे बाइक पर सवार पकड़ियार थाना सिंदुरिया निवासी अंशु पटेल व तनु प्रजापति भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed