{"_id":"5d068ec48ebc3e4d656893be","slug":"eight-new-ambulances-found-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को मिलीं आठ नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को मिलीं आठ नई एंबुलेंस
Mon, 17 Jun 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
जनपद को मिलीं आठ नई एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले को 108 नंबर की आठ नई एंबुलेंस मिली है। जल्द इसकी सेवा शुरू की जाएगी। ये एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर में हैं। आठ नई एंबुलेंस आने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मरीजों को अस्पताल लाने में परेशानी नहीं होगी।
वैसे भी जिले में 108 नंबर की ज्यादातर एंबुलेंस ठीक हालत में नहीं हैं। खराब एंबुलेंस के स्थान पर दूसरी एंबुलेंस लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले को आठ एंबुलेंस मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 21 एंबुलेंस के माध्यम से 108 नंबर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें आठ नई एंबुलेंस और जुड़ गए हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा 108 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंचकर राहत पहुंचाने का कार्य करती है। घुघली विकास खंड के हरखा निवासी श्रवण साहनी ने कहा कि नए एंबुलेंस मिलने से मरीजों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। जिला प्रोग्राम मैनेजर नौमीनाथ और जिला को-आडिनेटर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल में 108 नंबर की आठ नई एंबुलेंस जिले को मिली है। पुराने एंबुलेंस हटाने की तैयारी चल रही है। ताकि मरीजों को एंबुलेंस की बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि अब जिले में 108 नंबर की 29 एंबुलेंस हो गई है। अगले सप्ताह से नई एंबुलेंस की सेवा शुरू होने की उम्मीद है।