फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid prayers will be offered today amid tight security

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be offered today amid tight security
महराजगंज/ मिठौरा। ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। जिले में तय समय पर अलग-अलग स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को ईद का चांद दिखने के बाद देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे और बाजार गुलजार नजर आए। सिंदुरिया मस्जिद के ईमाम हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस्लामिक कैलैंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के तीस रोजों के बाद शव्वाल महीने में पड़ने वाला ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास पर्व होता है।
विज्ञापन

ईद के त्योहार की तिथि खगोलीय घटनाओं के आधार पर निर्धारित की जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने रोजा रखते हैं, जिसके बाद ईद के चांद का इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज : रुअते हेलाल कमेटी उर्फ चांद कमेटी महराजगंज के मीडिया प्रभारी शमसुल होदा खान ने बताया कि चांद निकलने पर या चांद निकलने की शरई सुबूत मिलने के बाद सिविल लाइन महराजगंज स्थित नूरी ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज 8: 45 पढ़ी जाएगी। मस्जिद के ईमाम कारी इरशाद ईद की नमाज अदा कराएंगे। छोटी मस्जिद हमीद नगर महराजगंज में 7:00 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। हाफिज समसुद्दीन ईद की नमाज अदा कराएंगे। मिठौरा बाजार में ईद की नमाज 8:30 बजे पढ़ी जाएगी।
मस्जिद के इमाम हाफिज समसुद्दीन ईद की नमाज अदा कराएंगे। जगदौर में ईद की नमाज आठ बजे पढ़ी जाएगी, मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ईद की नमाज अदा कराएंगे। सिंदुरिया में ईद की नमाज 9:00 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन ईद की नमाज अदा कराएंगे। हरखोड़ा में 7:00 पर नमाज पढ़ी जाएगी। मौलाना वारिस अली ईद की नमाज अदा कराएंगे। पकड़ियार बुजुर्ग में नमाज 8:30 पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम मौलाना महबूब ईद की नमाज अदा कराएंगे। परसाचक गोबरही में ईद की नमाज 8:00 बजे पढ़ी जाएगी।

मस्जिद के इमाम मौलाना इमरान ईद की नमाज अदा कराएंगे। पतरेंगवा में ईद की नमाज 8:00 बजे पढ़ी जाएगी।
मस्जिद के इमाम मौलाना युसूफ ईद की नमाज अदा कराएंगे। पिपरा कल्याण में 8:00 पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम मौलाना कयामुद्दीन ईद की नमाज अदा कराएंगे।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed