फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Easy to remember toll free number

Maharajganj News: आसान हुआ टोल फ्री नंबर याद करने में सहूलियत

Sun, 31 Aug 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Easy to remember toll free number
महराजगंज। प्रदेश परिवहन विभाग ने विभागीय हेल्पलाइन नंबर आसान किया है। पूर्व प्रचलित 11 अंकों का नंबर बदलते हुए सिर्फ तीन अंक का नया नंबर जारी किया गया है, जिसे लोग आसानी से याद रख सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर इसके स्टीकर लगवाकर विभाग नए नंबरों को लोकप्रिय बनाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि आम जनता के लिए पूर्व में संचालित हेल्पलाइन नंबर अब शॉर्ट करते हुए 149 कर दिया है। यह बदलाव लोगों की सुविधा और त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। अब कोई भी व्यक्ति परिवहन विभाग के इस नंबर पर संपर्क कर सकता है, बल्कि आसानी से याद भी रख सकता है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने पिछले दिनों चैटबॉट की सुविधा शुरू की है, जो लोकप्रिय हो गई है। अब शिकायत व समाधान के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 18001800151 को खत्म कर 151 कर दिया है। अब शिकायत 149 तो समाधान 151 नंबर पर उपलब्ध रहेगा। नए नंबरों की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर इन नंबरों के स्टीकर चस्पा कराए जाएंगे। प्रदेश परिवहन विभाग कार्य व सुविधाओं को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed