फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the absence of 18 officers, the reply was made.

गैरहाजिर 18 अफसरों से डीएम ने किया जवाब तलब

Wed, 19 Dec 2018 12:39 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Due to the absence of 18 officers, the reply was made.
गैरहाजिर 18 अफसरों से डीएम ने किया जवाब तलब - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/निचलौल। तहसील सभागार में मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ राम सिंहासन प्रेम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। निचलौल तहसील में जिलाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 111 मामले आए। जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले के निचलौल, सदर व नौतनवां तहसील में सुनवाई के दौरान कुल 274 मामले आए। इनमें से मौके पर 22 का निस्तारण हुआ। उधर, प्रभारी जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान पर अनुपस्थित रहने पर 18 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन


निचलौल तहसील में शिकायतों की सुनवाई के बाद प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 111 मामले आए। जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया, उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं आने पर डीएफओ, खंड विकास अधिकारी निचलौल व मिठौरा, जिला सेवायोजन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी समेत 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इन अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। समाधान दिवस पर सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, एसडीएम देवेंद्र कुमार, निचलौल रेंजर अशोक चंद्रा, इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 94 मामले आए। जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, एसडीएम सत्यम मिश्रा, तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नौतनवां। तहसील में तहसीलदार नरेश चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए कुल 69 मामलों में से 12 का मौक पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार नौतनवां रवि कुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, एसडी पांडेय, दिनेश पांडेय, राजस्व निरीक्षक राम किशोर, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।         
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed