{"_id":"69b9bf2e181788a6d10e5d11","slug":"due-to-change-in-weather-patients-of-fever-cold-and-cough-have-increased-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173507-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी व खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी व खांसी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-खांसी से पीड़ित रोजाना पहुंच रहे 80-100 मरीज
महराजगंज। मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर अब जिला अस्पताल में दिखने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद शाम को अचानक बढ़ती ठंड और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और सांस संबंधी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 80 से 100 मरीज आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द और कभी-कभी वायरल फीवर के मामले हैं। कुछ मरीजों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत भी है। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 50 से 60 होती थी। मौसम का यह अनिश्चित व्यवहार खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। दिन में धूप से गर्मी लगती है तो लोग हल्के कपड़े पहन लेते हैं लेकिन शाम को ठंड बढ़ने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे वायरल संक्रमण फैल रहा है।
ओपीडी काउंटर पर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। कई मरीजों को दवा के साथ आराम और घरेलू उपाय सुझाए जा रहे हैं। डॉक्टर पवन कुमार ने आमजन को सलाह दी, शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहने, ठंडे पानी और जंक फूड से बचें। बच्चों को स्कूल से लौटते समय मास्क लगाना चाहिए। अगर बुखार तीन दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।