फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   drunkerd man killed wife

Maharajganj News: मुर्गा बनाकर न देने पर पत्नी को मार डाला

Sun, 02 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
drunkerd man killed wife
मृतका प्रतिभा का फाइल फोटो ।संवाद
शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शराब पीकर घर पहुंचे युवक ने पत्नी से मुर्गा बनाने के लिए कहा। पत्नी ने मना किया तो रॉड से मार डाला। घटना घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मेदिनीपुर गांव का रहने वाला हेमंत गौड़ एक वर्ष पहले तक सऊदी अरब में मजदूरी करता था। वहां से आने के बाद वह बिना कामकाज के ही इधर उधर घूमता रहता था। शुक्रवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी प्रतिभा (37) ने इस पर नाराजगी जताई। हेमंत कोई जवाब दिए बगैर हाथ धोने चला गया। प्रतिभा ने फिर सवाल किया कि बार-बार मना करने पर भी उसमें सुधार क्यों नहीं हो रहा है। उसने पत्नी से मुर्गा बनाने की बात कही। पत्नी पहले से बना भोजन परोसने लगी। इतने में हेमंत आक्रोशित हो गया। दोनों में नोकझोंक हुई। इसी बीच हेमंत ने पास में पड़ी लोहे की रॉड से प्रतिभा के सिर पर तेज प्रहार कर दिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां प्रतिभा ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। इसी वजह से घर में अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



फोटो
नशे ने उजाड़ दी घर-गृहस्थी
वर्ष 2015 में हुई थी शादी, पिता से अलग रहता है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। मेदनीपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले की चर्चा गांव में दिनभर होती रही। गांव के लोग मासूम बच्चों को पुचकार रहे थे। मां की ममता से महरूम हुए बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? यह सोचकर मासूमों के नाना राधेश्याम फफक पड़े। घर के बाहर चारपाई पर सिसकते हुए पुरानी बातों को सोच रहे थे। पास में बैठे लोग उनको समझाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के अनुसार, पत्नी को मौत की नींद सुलाने का आरोपी हेमंत गौड़ रूखे स्वभाव का है। गांव में भी अक्सर लोगों से उसकी नोकझोंक हो जाया करती थी। उग्र स्वभाव होने के कारण पत्नी से मारपीट करना उसकी आदत बन चुकी थी। मेदिनीपुर गांव के रामदुलारे गौड़ के बड़े बेटे हेमंत का विवाह 2015 में धनगढ़ी मुंडेरी निवासी राधेश्याम की बेटी प्रतिभा से हुआ था। मृतका के दो बच्चे कृष्णा (1.6) और अनुज (4) हैं। ये दोनों घटना के बाद पास के घर में चले गए। उनको वहीं दूध व रोटी देकर बहलाया-फुसलाया जा रहा था।

रात में लेकर आया था मीट
गांव के लोगों के अनुसार, हेमंत शुक्रवार की रात में मुर्गे का मीट लेकर घर आया। रात में उसे बनाने के लिए कहा तो प्रतिभा रसोई में भोजन परोसने लगी। इसी वजह से नाराज होकर उसने पत्नी को मार डाला। पड़ोसियों का कहना है कि प्रतिभा बहुत मिलनसार थी। वह आसपास और सास-ससुर से भी मिल-जुलकर रहती थी। इस कारण भी पति नाराज होता था।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा है आरोपी
मेदिनीपुर निवासी राम दुलारे गौड़ के तीन पुत्र हैं। आरोपी हेमंत सबसे बड़ा है। हेमंत किसी से बातचीत नहीं करता है। वह अकेले इधर-उधर घूमता रहता था। वह पत्नी पर बेवजह शक करता रहा। मेदिनीपुर गांव में मृत प्रतिभा के पिता राधेश्याम ने आरोप लगाया कि वह हमेशा बेटी को मारता-पीटता था। कई बार चौकी और थाने में उसे बुलाया गया। लिखा-पढ़ी भी हुई, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को दिन में फोन आया कि बेटी की मौत हो गई है। राधेश्याम की हालत देखकर हर कोई गमजदा हो गया। वह रोते हुए बार बार बेहोश हो जा रहे थे। गांव के लोगों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed