फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drug trade... career becomes unemployed

Maharajganj News: नशीली दवाओं का धंधा... कैरियर बने बेरोजगार

Thu, 15 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Drug trade... career becomes unemployed
महराजगंज। नशीली दवाओं के धंधे में बेरोजगार फंस रहे हैं। नशीली दवाओं के सिंडिकेट को तोड़ना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती है। बीते दिनों की बरामदगी पर नजर डालें तो ज्यादातर बेरोजगार ही पकड़े गए हैं। वैसे भी सीमावर्ती इलाके नशीली दवाओं के धंधे को लेकर हमेशा चर्चे में रहते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों नशीली दवा की तस्करी तेज हो गई है। तस्कर महानगरों से दवाएं मंगा कर पगडंडियों से नेपाल भेज रहे हैं। नशीली दवाओं के शौकीन नेपाली युवा महंगे दामों पर इन दवाओं को खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं। दवा तस्करों का नेटवर्क गोरखपुर के भालोटिया मार्केट, पीपीगंज, सिसवा बाजार, नौतनवा और कोल्हुई तक फैला है। भारी मात्रा में दवाएं मंगाकर सीमा पर डंप की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

धीरे-धीरे उन्हें सुविधा के अनुसार नेपाल पहुंचा दिया जा रहा है। इस धंधे में बेरोजगार फंसे हैं। जिन्हें कैरियर के रूप में तस्कर इस्तेमाल कर मालामाल हो रहे हैं। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आज का युवा नशीली दवाओं के कैरिंग में फंसता नजर आ रहा है। सोनौली कोतवाली के गनवरिया गांव में कार से नशीली दवा की बरामदगी और युवाओं के पकड़े जाने के बाद ड्रग विभाग चौकन्ना हो गया है। उधर, सुरक्षा कर्मियों की ओर से प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने भी निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed