{"_id":"68a6345fef728bc3c2050c1d","slug":"droni-monsoon-is-turning-signs-of-heavy-rain-from-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157580-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पलट रहा द्रोणी मानसून, आज से भारी बारिश के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पलट रहा द्रोणी मानसून, आज से भारी बारिश के संकेत
विज्ञापन
महराजगंज। सक्रिय मानसून द्रोणी होने के बाद अब लौट रहा जिसके कारण बृहस्पतिवार से भारी बारिश की संभावना है। बुधवार अधिकतम व न्यूनतम तापमान नियंत्रित रहा इसमें किसी प्रकार वृद्धि या कमी नहीं रिकॉर्ड की गई। अधिकतम 33 व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रहा।
पिछले कई दिनों से चल रही धूप की तल्खी बृहस्पतिवार से समाप्त होने की संभावना है। एक बार फिर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर शुरू हो रहा है जिससे तापमान और गिरने की संभावना मौसम विभाग बता रहा। बृहस्पतिवार से लगातार मध्यम से लेकर भारी बारिश क दौर शुरू होगा जो पूरे सप्ताह जारी रहेगा। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खेती के लिहाज से शुरू हो रही बारिश फसल के लिए बेहतर बताया। जनपद में 1.50 लाख हेक्टेयर धान की फसल है। पिछले सप्ताह कुछ दिनों तक अच्छी बारिश के चलते सूख रही रोपाई में प्राण लौटे और पौधों ने विकास की रफ्तार मिली। अब एक अंतराल के बाद शुरू बारिश से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। किसानों को बारिश का क्रम एकबार फिर शुरू होने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।
-- -- -- --
मानसून द्रोणी होकर पलट रहा है जो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से संपर्क कर मध्यम से भारी बारिश की स्थिति उत्पन्न कर रहीं। आज से लगातार तराई सहित पूर्वी यूपी के जनपदों में बारिश का ग्राफ बढ़ेगा जिससे तापमान व दृश्यता में कमी आएगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र