फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DRM inspection of aanadnagar station

डीआरएम ने आनंदनगर स्टेशन का निरीक्षण किया

Thu, 29 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 29 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बुधवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एक घंटे के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि सीआरएस की रिपोर्ट आने के बाद बढ़नी रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह निरीक्षण यान ट्रेन से आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने स्टेशन के बाहर पार्क, गेट, नाली, स्टेशन के पीछे दुकान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसके बाद वह सीधे टिकट घर में पहुंचे तो वहां लगा शीशा गंदा मिला।
विज्ञापन

उस पर सफाई पर विशेष घ्यान देने की बात कही। डीआरएम ने रेलवे के बैरकों का भी निरीक्षण किया। वह श्रमिक संघ के कमरे में पहुंचे तो वहां पांच गैस सिलेंडर और गंदगी को देख नाराजगी जाहिर की। स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचे तो यार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें आनंदनगर के छह नंबर लाइन नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सल काउंटर 2012 से नहीं चल रहा तो उसकी जानकारी संबंधित विभागों को दी गईी। डीआरएम ने रिटायर रूम से आय न होने पर खेद व्यक्त करते हुए आय बढ़ाने का निर्देश दिया। वाणिज्य विभाग के कमरे में जाकर पुराने कागज और टूटी आलमारी को ठीक कराने का निर्देश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन के अभिलेखों में टीआई निरीक्षण, मेमो बुक,  उपस्थित रजिस्टर, गाड़ी सिग्नल रजिस्टर, टीसी कार्यालय और आरपीएफ कार्यालय, टिकटों के रख-रखाव, का निरीक्षण किया।
यात्रियों के प्रतीक्षालय कक्ष के  निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद टूटी कुर्सी को ठीक कराने और फर्नीचर तथा यात्रियों की रात्रि निवास के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

 इस दौरान सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, जितेंद्र कुमार, जेपी सिंह, सीनियर डीएमई बीके यादव, ओएसडी एसडी भारती, डीसीआई टीआई आरपी मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव, आरपीएफ इंसपेक्टर मनभरन, जीआरपी एसओ दिनेश चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed