फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doughter Education self made system

अपराजिता

Wed, 08 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doughter Education self made system
‘बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षा सबसे प्रमुख माध्यम’
विज्ञापन

महराजगंज। बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षा सबसे प्रमुख माध्यम है। छात्राएं किसी भी अप्रिय घटना पर चुप न रहें बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं। अपराजिता बनना है तो रूढ़िवादिता को त्यागकर हिम्मत और हौसले के साथ आगे बढ़ें। पढ़ाई के साथ-साथ समाज के हितों से जुड़े कार्यों में भाग लें जिससे मानसिक विकास भी होगा। जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए हम सभी को अपनी सोच बदलनी होगी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
यह बात एसडीएम निचलौल प्रमोद कुमार ने कही। वह बुधवार की सुबह 10 बजे राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत आयोजित नारी सशक्तिकरण गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत बेटियों एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। सरकार की ओर से बेटियों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जो किसी से न हारे वह अपराजिता होती है। स्कूल-कॉलेजों में इस तरह की गोष्ठी कराकर विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए जिससे समाज में नई चेतना जगाई जा सकती है।
विज्ञापन

प्रबंधक सनत कुमार राहुल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। इससे बेटियों का मनोबल बढ़ेगा। वास्तव में नारी अबला नहीं है। जो मां-बाप अपनी बेटियों को बोझ समझते हैं उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए। हमें जागरूक होना होगा। प्रधानाचार्य गिरजाशंकर अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनिल कुमार पटेल, विजय कुमार, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. अमित प्रताप सिंह, तेज बहादुर पाल, सुधीर कुमार, नीता, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार चौबे, अनिल कुमार प्रजापति, संदीप कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार किनकर, राकेश कुमार पटेल, अभिषेक गुप्ता, छाया गुप्ता, मीना गुप्ता, सूर्यकांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम 10 से शुरू होकर 11.30 बजे तक चला। कुल 38 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत’
महराजगंज। हाईस्कूल की छात्रा निभा यादव ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं मिल सके हैं। आए दिन दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले सामने आना इसका उदाहरण है। प्रीति कन्नौजिया ने कहा कि नारी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है। कक्षा नौ की छात्रा खुश्बू कांदू ने कहा कि किसी की काबिलियत का अंदाजा उसके जेंडर से नहीं, मेधा से होता है। कक्षा 11वीं की छात्रा गुड़िया यादव ने कहा कि अपराजिता मुहिम एक अच्छी पहल है। बेटियों को बल मिलेगा और नारी गरिमा को बरकरार रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। अपने हक के लिए महिलाएं आगे आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed