फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   double murder

Maharajganj News: दूसरे के खेत में ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में चंद घंटों में दो हत्याएं

Tue, 21 Mar 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
double murder
कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम बसडील्ला मे रोते बिलखते मृतक शिवसरन के परिजन।संवाद
फोटो
विज्ञापन

रविवार शाम हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग हुए घायल, एक की देर रात हो गई मौत
-सोमवार सुबह मृतक के घर सांत्वना देने गए घायल के फूफा को दूसरे पक्ष ने पीटकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी



सिसवा बाजार (महराजगंज)। बसडीला गांव में दूसरे के खेत में ट्रॉली खड़ी करके गन्ना लादने के विवाद में चंद घंटों में दो लोगों की हत्या हो गई। पहले रविवार शाम दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के दो घायलों को अस्पताल भेजा गया। देर रात एक की इलाज के दौरान जान चली गई। सोमवार सुबह दूसरे पक्ष के घायल के फूफा मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे तो उसके परिवार के लोगों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। इससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बसडीला गांव के रहने रामाश्रय पटेल अपने बेटे ज्ञानभारत और श्याम बहादुर के साथ गांव के ही शिवसरन पटेल के खेत में ट्राॅली पर गन्ना लाद रहे थे। कुछ देर बाद शिवसरन खेत देखने पहुंचे तो ट्रॉली खड़ी करने का विरोध किया। इसी दौरान उसने कुछ अपशब्द कह दिया। इससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें शिवसरन (35) और ज्ञानभारत (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां घायल शिवसरन की देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




उधर, गंभीर रूप से घायल ज्ञानभारत को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह ज्ञानभारत के फूफा मधवलिया निवासी केशव (65) उसके घर पहुंचे। वह परिजनों से बातचीत करने के बाद मृतक शिवसरन के घर सांत्वना देने चले गए। इसी दौरान मृतक शिवसरन के घर के सात-आठ लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें केशव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक शिवसरन के भाई की पत्नी सूर्यमति की तहरीर पर आरोपी रामाश्रय, ज्ञानभारत, श्यामबहादुर, श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ज्ञानभारत के परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed