फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Door-to Door Survy Directoin for low votin

घर- घर सर्वे कर कम मतदान का कारण पता करें बीएलओ

Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Door-to Door Survy Directoin for  low votin
घर-घर सर्वे कर कम मतदान का कारण पता करें बीएलओ
विज्ञापन

महराजगंज। बूथ लेवल अफसर कम मतदान वाले बूथों से जुड़े मतदाताओं के घर-घर जाकर कम मतदान के कारणों को जानने का प्रयास करें। जब कम मतदान के कारणों का पता चलेगा तब ही उसे बढ़ाने की दिशा में वास्तविक स्तर का प्रयास किया जा सकेगा।

यह बात अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पिपरदेउरा में स्थित बूथ लेवल अफसर, सभासद व अन्य जागरूक लोगों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि इस बार जिले में अधिक से अधिक मतदान कराया जाए। यह तभी संभव है जब सभी अपने दायित्वों को पूरी तत्परता से निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभासदों से भी कहा कि वे भी स्वयं के स्तर से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करें। यदि किसी विसंगति व अन्य कारणों से वे मत नहीं डाल रहे हैं तो उसे भी प्रशासन के सज्ञान में लाया जाए। जागरुक लोगों से भी उन्होंने कहा कि वे स्वयं के साथ-साथ परिवार के सदस्यों व समाज को मतदान की महत्ता को बताते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करें। इस कार्य में कहीं से भी शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान सदर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में बूथ लेवल आफिसर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed