फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Donate blood tomorrow... one unit of your blood will save the lives of four.

Maharajganj News: रक्तदान कल... आपका एक यूनिट रक्त, बचाएगा चार की जान

Mon, 30 Sep 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Donate blood tomorrow... one unit of your blood will save the lives of four.
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। पंजीकरण कराने के लिए रक्तदान ब्लड बैंक में पंजीकरण करा सकते हैं। एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से रक्तदान शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। आपका एक यूनिट रक्त चार जिंदगियां बचा सकती है। यही नहीं रक्तदान के कई और फायदे हैं। शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। रक्तदान रूपी महादान का अवसर आप सभी के पास है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और एसएसबी 22वीं वाहिनी के संयुक्त प्रयास से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर का आयोजन होगा। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। रक्तदान करने के इच्छुक रक्तदाता जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए चिकित्सक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान के फायदे
-शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होगी।
-रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है।
-अगर आप रक्तदान नहीं करते हैं तब भी रक्तदान योग्य अंश (आरबीसी) स्वतः नष्ट हो जाता है।
-------------------
रक्तदान के लिए जरूरी
-रक्तदान के लिए उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच हो।
-शरीर का वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed