{"_id":"5afdd6ae4f1c1bdb408b619f","slug":"doctors-have-black-bands-tied-protect","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 18 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज निजी चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध - प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने रोडवेज से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। चिकित्सकों ने प्रशासन पर प्राइवेट अस्पतालों के नवीनीकरण में पेच फंसाये जाने पर का आरोप लगाया। साथ ही नवीनीकरण नहीं होने पर 20 से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।
डॉक्टर सीपी सिंह ने कहा कि जिले में प्राइवेट अस्पतालों के पंजीकरण के नवीनीकरण की प्रक्रिया जटिल हो गई है। इसके विरोध में चिकित्सकों ने पैदल मार्च कर विरोध जताया है। उन्होंने मांग की कि कुशीनगर जिले की तरह ही यहां भी मानकों को पूरा करने वाल अस्पतालों का पांच साल के लिए रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण किया जाना चाहिए। जिससे चिकित्सकों को राहत मिल सके। उन्होंने यह मांग भी आयुष चिकित्सकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए। इसके लिए शासनादेश के अनुसार ही कार्य किया जाए। उन्होंने अक्सर चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं। इसको देखते हुए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। ताकि चिकित्सक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकंे। डॉक्टर जियाउद्दीन ने कहा कि पैदल मार्च द्वारा जनता को यह बताया गया है कि प्रशासन का यह कदम ठीक नहीं है। इससे स्वास्थ्य व इलाज के खर्च में तीन से चार गुना तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि 20 मई तक प्राइवेट अस्पतालों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया गया तो प्राइवेट चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर अबरार, डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव, डॉक्टर भरत ठाकुर, डॉक्टर रश्मि, डॉक्टर अरूण गुप्ता, डॉक्टर खुसरू, डॉक्टर सलीम, डॉक्टर आरके विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।