{"_id":"655e6a562c1f10a635004088","slug":"do-yoga-in-winter-to-avoid-joint-pain-and-stiffness-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10046-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जोड़ों के दर्द और जकड़न से बचने के लिए सर्दी में करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जोड़ों के दर्द और जकड़न से बचने के लिए सर्दी में करें योग
विज्ञापन
आयुर्वेद पद्धति पर बढ़ा विश्वास, ओपीडी में प्रत्येक दिन 25 से 30 मरीज आ रहे, केएमसी डिजिटल अस्पताल के फिजियोथेरेपी अनुभाग में 40 से 50 मरीज आ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जोड़ों के दर्द और जकड़न से बचने के लिए सर्दी में योग करना जरूरी है। जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग में जोड़ों में दर्द व गर्दन में जकड़न की समस्या से पीड़ित करीब 25 से 30 मरीज रोज आ रहे हैं। डॉक्टर उनको दवा के साथ ही योग करने की सलाह दे रहे हैं। केएमसी डिजिटल अस्पताल के फिजियोथेरेपी अनुभाग में 40 से 50 मरीज आ रहे। उनको थेरेपी के जरिए ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है, लेकिन सर्दियों में घुटने और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। दर्द से राहत पाने के लिए मांसपेशियों में मजबूती लाना जरूरी है। इसके लिए योगासन का अभ्यास असरदार है। नियमित योग करने से पैरों का रक्त संचार बेहतर होता है।
डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि सर्दी शुरू होते ही कमर और जोड़ो के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस मौसम में मांसपेशियां जकड़ने लगती हैं। इसके अलावा समय के साथ आए खानपान में बदलाव, दिनभर एक जगह बैठकर काम करना आदि अनेक कारणों साथ कमर दर्द के रोगी बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए इस मौसम में सुबह की सैर हानिकारक है। शरीर को स्वास्थ्य रखना है तो जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के अनुसार ही खान-पान करें। नियमित रूप से एक घंटे तक व्यायाम और योग करें ताकी शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहे। इसके अलावा सर्दी के मौसम में मैथी, तिल, गोद के लड्डू खाएं, इनसे मांसपेशियों में जकड़न नहीं आती है। वहीं तेल की मालिश करने से मांसपेशियां खुलती हैं।
फिजियोथेरेपी अनुभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि फिजियोथेरेपी से दवा की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। ठंड का असर होने से जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये योग है असरदार
■ मलासन : मलासन का अभ्यास करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में ले आएं और धीरे से नीचे बैठें। सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। दोनों कोहनियों को जांघों के बीच 90 डिग्री के एंगल में ले जाएं और सामान्य तरीके से सांस लें। फिर सामान्य अवस्था में सीधे खड़े हो जाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
■ पूर्वोत्तानासन : इस योग को पिरामिड पोज कहा जाता है। पूर्वोत्तानासन का अभ्यास करने के लिए दाहिने पैर को आगे बढ़ाकर 45 डिग्री एंगल बना लें। अब आगे की ओर झुकते हुए हाथों को नीचे जमीन पर सटा लें। घुटनों को मोड़े नहीं। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
■ त्रिकोणासन : इस योगासन के अभ्यास से मांसपेशियों का दर्द कम होता है। त्रिकोणासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब पैरों के बीच करीब दो फुट की दूरी रखें और लंबी गहरी सांस लेते हुए शरीर को दाईं ओर झुकाएं। फिर बाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। अपनी नजरें भी बाएं हाथ की उंगलियों पर टिकाएं। कुछ देर इस मुद्रा में रहे और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। अब दूसरी ओर से ये प्रक्रिया अपनाएं।