फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   do rajistration and found benefit

किसान पंजीकरण कराएं, समर्थन मूल्य का लाभ पाएं

Fri, 18 Mar 2022 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
do rajistration and found benefit
किसान पंजीकरण कराएं, समर्थन मूल्य का लाभ पाएं
विज्ञापन

इस बार एक अप्रैल से 15 जून तक होगी गेहूं की खरीद
समस्या पर विभागीय जिम्मेदारों से करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में इस बार एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। शासन ने 2,015 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। खाद्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि मूल्य समर्थन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अनिवार्य रुप से पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
गेहूं क्रय को लेकर जिम्मेदारों ने तैयारियों को दुरुस्त करना शुरु कर दिया है। इस बार भी उन्हीं किसानों के गेहूं की खरीद होगी, जिनका पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर होगा। खाद्य विभाग के जिम्मेदारों के अनुसार, जिन किसानों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है वे किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण कराते समय किसान ऐसे मोबाइल नंबर को दर्ज कराएं जो क्रियाशील हों। उस पर आने वाले ओटीपी के माध्यम से ही पंजीकरण प्रकिया को पूरा कराया जा सकेगा। वर्ष 2021-22 मेें धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को फिर से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें सिर्फ पंजीकरण का संशोधन कर फिर से लाक कराना होगा। किसी समस्या की दशा मे टोलफ्री नंबर 18001800159 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
किसानों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
एकल अथवा संयुक्त भूमि की उपलब्धता की सही जानकारी देनी होगी
आधार संख्या व उसमें दर्ज नाम को सही तरीके से अंकित करेंगे
बिक्री के समय किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण व आधार नंबर फीड कराना अनिवार्य
गेहूं की फसल बेचने के बाद किसान केंद्र प्रभारी से पावती अवश्य प्राप्त करें
किसानों को गेेहूं के मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाए
किसानों का बैंक खाता आधार से जुड़ा हो । बैंक की तरफ से खाते को एनपीसीआई पोर्टल पर मैप किया गया हो तथा वह सक्रिय हो।
----
जिले में इस बार ढाई माह तक चलने वाले गेहूूं खरीद के लिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण कराएं। यदि कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो उनसे, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क करें। - अखिलेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed