फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm sayes, well tritment provide to corona pesents

कोरोना मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं : डीएम

Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
dm sayes, well tritment provide to corona pesents
कोरोना मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकीय टीम व जिम्मेदार लोग मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्था पर नियमित रूप से नजर भी रखी जाए।
वह सोमवार को जिला मुख्यालय पर बने 100 बेड के महिला अस्पताल को कोविड एल टू अस्पताल में परिवर्तित किए जाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लेवल टू के अस्पताल को लेकर 100 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए। सीएमओ को निर्देशित किया कि वे स्वयं भी नियमित रूप से अस्पताल को परिवर्तित किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण करें तथा कार्य को जल्द पूरा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों की भी समय-समय पर निगरानी की जाए। ड्यूटी के प्रति चिकित्सक व कर्मी लापरवाह न हों, इसका भी ध्यान रखा जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एके राय व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed